भारत

रसमलाई के कारण लौटी बारात, पुलिस तक पहुंचा केस, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
17 Jun 2022 1:11 PM IST
रसमलाई के कारण लौटी बारात, पुलिस तक पहुंचा केस, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: बिटिया की शादी को लेकर एक घर में खुशियों का माहौल था. दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए और लाल जोड़े में हजारों सपने संजोए बैठी थी. परिवार में नाच-गाना चल रहा था. बारात भी तय समय पर पहुंची. बारातियों का जोरदार स्वागत भी हुआ. इस शादी में आए दूल्हे के कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों ने शराब पी रखी थी और वो बार-बार रसमलाई की डिमांड कर रहे थे. रसमलाई न मिलने से विवाद इतना बढ़ गया कि शादी ही टूट गई.

उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले का यह पूरा मामला है. यहां एक गांव में बारातियों और घरातियों के बीच छोटी-सी बात पर बवाल इतना मच गया कि शादी ही टूट गई. दुल्हन पक्ष ने जब चार लोगों के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई तो अगले दिन शादी हुई.
यह घटना 15 जून बुधवार की बताई जा है. दुल्हन पक्ष ने बारातियों के स्वागत के लिए पूरा इंतजाम किया था. लेकिन रसमलाई न मिलने पर विवाद इतना बढ़ गया कि बारात दुल्हन को विदा करवाए बिना ही लौट गई.
इससे दुल्हन के परिवार की खुशियां काफूर हो गईं. दुल्हन पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई. इसके बाद दूसरे दिन 16 जून को दूल्हे पक्ष और दुल्हन पक्ष के बीच बातचीत हुई और समझौता हुआ. फिर से दोनों परिवारों ने अधूरी शादी कराई और दुल्हन की विदाई हुई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story