भारत

ब्लॉक स्तर पर ही होगा गांव वालों की समस्या का समाधान- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या

jantaserishta.com
31 Dec 2022 8:09 AM IST
ब्लॉक स्तर पर ही होगा गांव वालों की समस्या का समाधान- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या
x
वाराणसी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर ही गांव वालों की समस्या के समाधान होगा। सरकार इसके लिए कार्यक्रम तैयार कर लिया है। इसके लिए गांवों में जनचौपाल नियमित रूप हर शुक्रवार को होगा।
उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद आदर्श ग्राम सेवापुरी ब्लॉक के पूरे गांव से जनचौपाल कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे के अलावा आराजीलाइन ब्लॉक के बभनियांव गांव, चिरईगांव ब्लॉक के चिरईगांव में लगी जनचौपाल में उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधी बात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
डीबीटी से योजनाओं के पात्र गरीब लाभाथिंर्यों तक सीधे उनके खाते में पैसा भेजा जा रहा है। सरकार गांव, गरीब किसान, महिला, नवयुवकों के उत्थान एवं प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रत्येक घर को हर घर नल योजना से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
केशव ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने में सरकार अग्रसर है। गुंडों और अपराधियों पर लगाम लगाया गया है। जिन पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। वे अपना नाम दर्ज कराए। अधिकारी जांच कर पात्रों को योजना का लाभ दिलाए। आप लोगों की जो भी समस्या है, हमें लिखित रूप से दे दें। गांवों में 24 घंटे बिजली की उपलब्धता दिलाने की बात कही।
उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों के निरीक्षण के दौरान समूहों के उत्पाद की सुगमता से बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध कराने को कहा। फल, सब्जी से कोल्ड चेन की व्यवस्था कराने के लिए डीएम और सीडीओ को निर्देश दिया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से स्टाल भ्रमण के दौरान उनकी आय के बारे में पूछताछ की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story