भारत

कॉलेज की प्राचार्य ने दिया इस्तीफा, लगाया ये आरोप

jantaserishta.com
26 March 2022 10:48 AM IST
कॉलेज की प्राचार्य ने दिया इस्तीफा, लगाया ये आरोप
x

पालघर: महाराष्ट्र में पालघर जिले के एक विधि महाविद्यालय की प्राचार्य ने हिजाब पहनने के लिए प्रबंधन की ओर से परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। हालांकि संस्थान के प्रशासन ने इस आरोप से इनकार किया है। अपने इस्तीफे पत्र में, विरार में 'विवा कॉलेज ऑफ लॉ' की प्राचार्य के रूप में कार्यरत बट्टुल हमीद ने दावा किया कि वह इस पद को छोड़ रही है क्योंकि वह असहज और घुटन महसूस कर रही थी।

हमीद ने दावा किया कि हिजाब पहनना पहले कभी कोई मुद्दा नहीं था, लेकिन कर्नाटक में हिजाब को लेकर हुए विवाद के बाद ही यह मुद्दा बना है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रबंधन ने स्टॉफ के अन्य सदस्यों को निर्देश दिया था कि वे उनके साथ सहयोग न करें और यहां तक कि उनका निजी सहायक भी उनकी नियमित काम में मदद नहीं कर रहा था।
हालांकि, कॉलेज प्रबंधन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि दाऊदी बोहरा समुदाय की कई छात्राओं ने हिजाब पहना था और उन्होंने कभी इस पर आपत्ति नहीं की थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story