भारत
सिक्किम हादसे पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने दुख जताया
jantaserishta.com
23 Dec 2022 5:17 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई और 4 घायल हैं। इस हादसे को दु:खद बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो हादसे से आहत हैं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की गई है, वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
सिक्किम हादसे में 16 जवानों की शहादत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा सिक्किम में सड़क दुर्घटना में हमारे वीर जवानों की शहादत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायल जल्द स्वस्थ हों।
वहीं अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि सिक्किम में हमारे बहादुर सेना के जवानों की जान लेने वाले दुखद सड़क हादसे के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की गई है, वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





