भारत

समाधि लेने वाले पुजारी को सुरक्षित बाहर निकाला गया, गड्ढे में बंद कर ऊपर से डाल दी गई थी मिट्टी

jantaserishta.com
29 March 2023 4:58 PM IST
समाधि लेने वाले पुजारी को सुरक्षित बाहर निकाला गया, गड्ढे में बंद कर ऊपर से डाल दी गई थी मिट्टी
x
ऊपर पांच मटके रख दिए गए।
छतरपुर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक मंदिर के पुजारी ने छह फुट गहरे गड्ढे में समाधि दी, प्रशासन को इस बात की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे दल ने पुजारी को सुरक्षित बाहर निकाला।
मामला छतरपुर के पास के गोरैया गांव का है। यहां के सिद्ध बाबा मंदिर में 60 वर्षीय बाबा नारायण दास कुशवाहा पूजा-पाठ करते हैं। उन्होंने मंगलवार को मंदिर परिसर में समाधि लेने की कोशिश की। उसके लिए छह फुट गहरे, 10 फुट लंबे और दो फुट चौड़े गड्ढे में लेट गए। पुजारी के निदेर्षानुसार ग्रामीणों ने बाबा को गड्ढे में बंद कर ऊपर से मिट्टी डाल दी गई। इसके बाद ऊपर पांच मटके रख दिए गए। बाबा को गड्ढे में बंद कर ऊपर से मिट्टी डाल दी गई। इसके बाद ऊपर पांच मटके रख दिए गए।
पुजारी के द्वारा समाधि लेने की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार संध्या अग्रवाल वहां पहुंची और पुलिस की मदद से बाबा को गड्ढे से बाहर निकलवाया। पुलिस प्रशासन ने जब गड्ढे से मिट्टी हटाई तो अंदर पुजारी लेटे हुए मिले। उनके सिर के पास एक दीपक जल रहा था। मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत सामान्य मिली।
तहसीलदार ने कहा कि सिद्ध बाबा मंदिर में एक बाबा जी ने समाधि ली थी। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बाबा को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। बाबाजी का मेडिकल कराया गया, जहां उनकी हालत सामान्य निकली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story