भारत
200 रुपए किलो पहुंचा नीबू का दाम, गर्मी शुरू होते ही महंगी होने लगी सब्जियां
jantaserishta.com
16 March 2023 1:27 PM IST

x
जनता को झटका.
नोएडा (आईएएनएस)| गर्मी की शुरूआत होते ही नींबू के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। एनसीआर में रिटेल मार्केट में नींबू के दाम 200 रूपए प्रति किलो के पास पहुंच गए हैं। जबकि थोक व्यापारी इसे 150 से 160 रूपए प्रति किलो के दाम पर खुदरा व्यापारियों को बेच रहे हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि इस समय नींबू का बाजार में आवक कम है और गर्मी शुरू होते ही डिमांड भी बढ़ जाती है। इसीलिए नींबू महंगा होना शुरू हो गय है।
नोएडा के सेक्टर 12 में सब्जी विक्रेता मयन राठौर का कहना है कि इस समय गर्मी शुरू होते ही नींबू की डिमांड ज्यादा हो जाती है लेकिन उस हिसाब से उसकी सप्लाई मार्केट में नहीं हो पाती, इसीलिए नींबू के दाम आसमान पर पहुंच जाते हैं।
उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल नींबू के दाम 200 रूपए प्रति किलो के आसपास चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय पेड़ों पर भी नींबू सूख जाते हैं। सही तरीके से पानी ना मिलने और गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने के कारण उनकी पैदावार भी कम हो रही है। इसीलिए नींबू की सप्लाई में कमी आ जाती है।
फिलहाल यह उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों तक नींबू और अन्य सब्जियों के दाम भी इसी तरह बने रहेंगे लेकिन जल्द ही इसे कंट्रोल करने का प्रयास किया जा रहा है फिर भी आम आदमी की पहुंच से नींबू और कुछ अन्य सब्जियां दूर होती जा रही हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





