भारत
सोने-चांदी की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड...कीमत हैरान कर रही, जल्द एक लाख पर पहुंचने की उम्मीद
jantaserishta.com
15 April 2024 8:04 AM IST

x
विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में दुनियाभर में जो परिस्थितियां बन रही हैं, उसके कारण सोने की कीमत में जल्द कमी आने के संकेत नहीं हैं।
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल में तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना अपने नए ऑल टाइम हाई पर है। भारतीय सर्राफा मार्केट में बहुत जल्द एक लाख रुपये पर पहुंचने की उम्मीद है। सर्राफा मार्केट में शादियों के सीजन से ऐन पहले सन्नाटा है। सोने-चांदी के आसमान छूते भाव ने बाजार की रौनक छीन ली है। सोना शुक्रवार को 73174 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ। चांदी भी 83819 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में दुनियाभर में जो परिस्थितियां बन रही हैं, उसके कारण सोने की कीमत में जल्द कमी आने के संकेत नहीं हैं। ईरान- इजरायल के बीच तनाव से सोने की कीमतों में और तेजी आ सकती है। वैश्विक फर्म गोल्डमैन सैक्स ने अनुमान लगाया है कि इस साल के अंत तक सोना 2,700 डॉलर प्रति औंस के भी पार जा सकता है। पहले यह अनुमान 2,300 डॉलर का था। वहीं, अन्य फर्म 3000 डॉलर का अनुमान जता रही हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी के बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव रिकॉर्ड 2,424.32 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया है। बीते हफ्ते ही इसमें चार फीसदी उछाल चुका है और यह अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत भी चार फीसदी के उछाल के साथ 29.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है, जो 2021 के बाद सबसे अधिक है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल रहा है। देश में सोना 73,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा पहुंच गया है, जो सर्वकालिक उच्चस्तर है। चांदी की कीमतें भी पहली बार 83 हजार रुपए प्रति किलोग्राम को पार कर गई है।
विशेषज्ञों का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर यदि और तेजी आती है तो घरेलू बाजार में अगले साल के शुरुआत महीनों में सोना एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है। चांदी भी एक लाख रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच सकती है।
Tagsईरान-इजरायल तनावभारतीय सर्राफा मार्केटसोना-चांदीIran-Israel tensionIndian bullion marketgold-silver
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





