भारत

गंभीर आर्थिक संकट! देश छोड़कर भागे श्रीलंका के राष्ट्रपति, भारतीय उच्चायोग ने कही यह बात

jantaserishta.com
13 July 2022 9:18 AM IST
गंभीर आर्थिक संकट! देश छोड़कर भागे श्रीलंका के राष्ट्रपति, भारतीय उच्चायोग ने कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: आर्थिक और राजनीतिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका में मौजूद भारतीय उच्चायोग की तरफ से इस बात का खंडन किया गया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को देश से बाहर निकालने में उनकी मदद की है। उच्चायोग की तरफ से यह भी कहा गया है कि भारत श्रीलंका के लोगों का समर्थन करना जारी रखेगा।

दरअसल, श्रीलंका में मौजूद भारतीय उच्चायोग के आधिकारिक हैंडल से जारी एक बयान में कहा गया है कि भारतीय उच्चायोग स्पष्ट रूप से उन निराधार और सट्टा मीडिया रिपोर्टों का खंडन करता है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि भारत ने हाल ही में श्रीलंका से गोटाबाया और बासिल राजपक्षे को यात्रा की सुविधा प्रदान की है। यह दोहराया जाता है कि भारत श्रीलंका के लोगों का समर्थन करना जारी रखेगा।
इतना ही नहीं बयान में आगे यह भी कहा गया है कई श्रीलंका के लोग लोकतांत्रिक साधनों और मूल्यों, स्थापित लोकतांत्रिक संस्थानों और संवैधानिक ढांचे के माध्यम से समृद्धि और प्रगति के लिए अपनी आकांक्षाओं को साकार करना चाहते हैं।
असल में भारतीय उच्चायोग का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उस पर आरोप लगा कि राजपक्षे को देश से बाहर निकालने में उसने मदद की है। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि भारत श्रीलंका में अपनी सेना भेज रहा है। हालांकि इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए श्रीलंका में मौजूद भारतीय उच्चायोग ने उसका भी खंडन कर दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story