घर में बड़ी बेटी की शादी की तैयारियां जोरों पर, लेकिन छोटी बहन का दूल्हा ले आया बारात, जानें पूरा मामला

बुलंदशहर: शादी-बारात में कई तरह के विवादों की खबर अक्सर सुनने और देखने को मिलती रहती है। कभी दूल्हे की हरकतों के चलते शादी कैंसिल होने की खबर आती है तो कभी दहेज लोभियों की डिमांड के चलते शादी कैंसिल हो जाती है। इसी तरह का एक मामला यूपी से सामने आया है। घर में बड़ी बेटी की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। मेहमान घर में आ चुके थे। दुल्हन शादी का जोड़ा पहनने को बेताब थी। शादी के एक दिन पहले ही खबर आई कि दूल्हा बारात लेकर नहीं आएगा, यह सुनते ही दुल्हन समेत उसके परिवार वालों के होश उड़ गए। इधर दुल्हन की छोटी बहन की भी शादी तय थी। कुछ दिन बाद उसकी भी बारात आनी थी। लड़की वालों ने लड़के वालों को समझाने के काफी प्रयास किए लेकिन मामला नहीं सुलझ पाया। फिर वह दिन भी आ गया जिस दिन बड़ी बेटी की बारात आनी थी। यहां बड़ी बेटी की बारात तो नहीं आई लेकिन छोटी बेटी का दूल्हा चौखट पर बारात ले आया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





