भारत

गर्भवती बेटी को मां ने मरवाया, आरोपी पुलिस की आंखों में धूल नहीं झोंक सके

jantaserishta.com
23 Feb 2022 11:29 AM IST
गर्भवती बेटी को मां ने मरवाया, आरोपी पुलिस की आंखों में धूल नहीं झोंक सके
x
हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.

चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर मां ने अपनी गर्भवती बेटी की सुपारी देकर हत्या करवा दी. आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. लेकिन आरोपी पुलिस की आंखों में धूल नहीं झोंक सके. हत्या में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मृतक महिला तेलंगाना की रहने वाली थी पर शव चंद्रपुर में मिला.

पुलिस ने बताया कि मां ने अपनी गर्भवती बेटी की हत्या इसलिए करवाई क्योंकि वो अपने पति से अलग रहे रही थी. समाज में बदनामी न हो इसलिए उसने अपने दो रिश्तेदारों को हत्या की सुपारी दी और बेटी को कुएं धक्का दे दिया. जिससे यह लगे कि उसने कुएं में कूदकर आत्महत्या की है. शक होने पर जब पुलिस ने इनसे सख्ती से पूछताछ की है तो हत्या की साजिश का खुलासा हुआ.
ऐसे हुआ हत्या की साजिश का खुलासा
पुलिस को शक हुआ की तेलंगाना में रहने वाली महिला महाराष्ट्र में आकर भला क्यों आत्महत्या करेगी. इस शक के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया. मृतक महिला के रिश्तेदारों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसके रिश्तेदार दंपत्ति घटना स्थल के पास एक गांव में रहते है. फिर पुलिस ने हिरासत में लेकर इनसे पूछताछ की और सारा मामला खुलकर सामने आ गया.
पुलिस ने बताया मृतक महिला की मां ने अपने रिश्तेदार सिन्नू अजमेरा व शादरा को हत्या की सुपारी दी थी. यह सौदा 30 हजार रुपये में तय हुआ था और 5 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिए थे. सुपारी लेने वाले दंपत्ति प्लानिंग के तहत महिला को बच्चा गिराने वाली दवा देने के बहाने से सुनसान जगह पर लेकर गए थे.
महिला के सिर पर मारा था पत्थर
पुलिस इंस्पेक्टर राहुल चौहान ने बताया कि महिला के सिर पर पत्थर से जोरदार वार किया और वो नीचे गिर गई. फिर से उसे कुएं से नीचे फेंक दिया. हत्या को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए. इस हत्या में शामिल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story