भारत
कंझावला केस: सामने आई पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, हुआ ये बड़ा खुलासा
jantaserishta.com
3 Jan 2023 2:37 PM IST

x
स्कूटी सवार लड़की को 12 किलोमीटर तक घसीटने के चलते हुई मौत के मामले में शुरूआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के कंझावला इलाके में स्कूटी सवार 20 वर्षीय लड़की को 12 किलोमीटर तक घसीटने के चलते हुई मौत के मामले में शुरूआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। इसमें कहा गया है कि उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट तीन डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा बनाई गई थी।
सूत्रों ने यह भी कहा कि पीड़िता के निजी अंगों पर चोट के कोई निशान नहीं है।
सोमवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। दिल्ली के बाहरी इलाके में शनिवार देर रात एक भीषण हादसे में महिला की मौत कार के नीचे सुल्तानपुरी से कंझावला तक 10 से 12 किमी तक घसीटने के कारण हुई।
सोमवार शाम मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया।
इस बीच, दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की, कि 20 वर्षीय लड़की की स्कूटी के पीछे वाली सीट पर उसकी दोस्त सवार थी।
विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि घटना के समय पीड़िता के साथ एक और महिला थी।
हुड्डा ने कहा, उसे कोई चोट नहीं आई और घटनाके बाद वह अपने घर चली गई। अब हमारे पास एक चश्मदीद गवाह है और उसका बयान 164 दंड संहिता के तहत दर्ज किया जा रहा है। इससे हमारा मामला मजबूत होता है और हम बहुत जल्द जांच पूरी कर लेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





