भारत

गरमाया हुआ है संसद और संसद के बाहर राजनीतिक माहौल

jantaserishta.com
20 Dec 2024 10:38 AM IST
गरमाया हुआ है संसद और संसद के बाहर राजनीतिक माहौल
x
नई दिल्ली: संसद में आज भी भारी गहमागमी है.आंबेडकर से धक्कामार सियासत पर भारी उबाल है. आज बीजेपी और विपक्ष दोनों में प्रदर्शन की रेस है.बीजेपी सांसद महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. तो विपक्ष विजय चौक से संसद तक मार्च कर रहा है.
शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन आज भी सदन के अंदर और बाहर सियासी बवाल बना हुआ है.राहुल गांधी पर एनडीए सांसदों को धक्का मारने के गंभीर आरोप लगे हैं तो कांग्रेस ने भी कुछ ऐसे ही आरोप बीजेपी सांसदों पर मढ़े हैं.
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन के अपमान का नोटिस दिया है. लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेजे नोटिस में गृह मंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़ कर एक्स प्लेटफ़ॉर्म पर चलाने का आरोप लगाया है. विशेषाधिकार हनन का नोटिस स्पीकर को सौंपा गया है और मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की अपील की गई है. मांग की गई है कि जब तक समिति इस मामले में फ़ैसला नहीं करती, राहुल गांधी को लोकसभा से निलंबित कर दिया जाए.
संसद में कल सांसदों के बीच हुई झड़प पर सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, "यह लोगों द्वारा तैयार की गई घटना थी. वे लोगों को सीढ़ियाँ चढ़ने से रोक रहे थे.मैं इसकी गवाह हूँ. वे लोगों को रोक रहे थे...आप सीढ़ियों को कैसे रोक सकते हैं? वे धक्का-मुक्की कर रहे थे..."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story