भारत

दुकान के बाहर सो रहे युवक का मोबाइल पुलिस वाले ने चुराया, देखें लाइव वीडियो

jantaserishta.com
9 Oct 2022 3:10 PM IST
दुकान के बाहर सो रहे युवक का मोबाइल पुलिस वाले ने चुराया, देखें लाइव वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
कानपुर: कहा जाता है जब चौकीदार ही चोर हो जाए तो जनता कहां जाए. उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला है. यहां महाराजपुर इलाके में रोड के किनारे छज्जे के नीचे सो रहे एक युवक का मोबाइल एक पुलिसवाले ने चुरा लिया. फिर आराम से वहां से निकल गया. उसे लगा कि उसकी ये हरकत किसी के सामने नहीं आएगी. लेकिन वह गलत था. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है.
मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र का है. पीड़ित युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि रात को जब वह अपने रिश्तेदार की दुकान के सामने सो रहा था. उसने मोबाइल पास में रखा हुआ था. रात को गहरी नींद के चलते उसे पता नहीं लग पाया कि उसका मोबाइल कोई चुरा रहा है. सुबह जब वह उठा तो देखा कि उसका मोबाइल गायब है.
पुलिस ने जांच शुरू की तो दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला. फुटेज देखते ही पुलिसवालों के भी होश उड़ गए. उसमें दो सिपाही वहां ड्यूटी देने के लिए घूम रहे थे. इनमें से एक पुलिसकर्मी था, जबकि दूसरा होमगार्ड कर्मी. पुलिसकर्मी ने देखा कि युवक गहरी नींद में सोया हुआ है. वह उसके पास गया और उसने देखा कि युवक के पास मोबाइल पड़ा हुआ है, तो उसने चुपचाप से मोबाइल उठाया और वहां से चल दिया.
एसपी तेज स्वरूप सिंह ने सिपाही को तुरंत हाइन हाजिर किया और सीओ को जांच सौंपी. साथ ही उसे सस्पेंड भी कर दिया गया. आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
पुलिसकर्मी की इस हरकत ने महकमे का नाम खराब किया है. साथ ही उस होमगार्ड के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, जिसने उसे ऐसा करने से रोका नहीं, बल्कि उसका साथ दिया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story