भारत

मंदिर में सेवादार को पुलिसकर्मी ने मारा तमाचा, जांच के आदेश

jantaserishta.com
14 Feb 2022 1:09 PM IST
मंदिर में सेवादार को पुलिसकर्मी ने मारा तमाचा, जांच के आदेश
x
वीडियो हुआ वायरल।

मथुरा: मथुरा के बरसाना में चर्चित राधारानी मंदिर में श्रद्धालुओं से दक्षिणा लेने के दौरान एक दारोगा ने सेवादार को थप्पड़ जड़ दिया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में दारोगा थप्पड़ मारकर सेवादार को धक्के देकर मंदिर से बाहर निकालते हुए नजर आ रहा है. दरअसल बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लाडली जी मंन्दिर की मान्यता समूचे विश्व में मानी जाती है और देश-दुनिया के लाखों करोड़ों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं.
जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें मंदिर के सेवादार गोस्वामी कुछ महिला श्रद्धालुओं से गाय के आटा और राधारानी मंदिर पर सेवा करने के लिए दक्षिणा ले रहे हैं.
इस दौरान महिला श्रद्धालु एक-एक सेवादार को दक्षिणा देकर पांव छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं. इसी दौरान बरसाना थाना में तैनात दारोगा राम अवध यादव गोस्वामी को कुछ कहते हुए थप्पड़ मारना शुरू कर देते हैं.
बरसाना पुलिस के दरोगा की दबंगई को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु भी दंग रह गए. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बरसाना के राधारानी मंदिर में सुरक्षा के लिए जो पुलिस तैनात है वह मंदिर के सेवादारों को धक्के मारकर क्यों भगा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story