भारत

चेक प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मी को कार ने रौंदा, CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

jantaserishta.com
8 Feb 2022 9:33 PM IST
चेक प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मी को कार ने रौंदा, CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात
x
पढ़े पूरी खबर

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. तेज रफ्तार कार ने वाहन चेक प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मी को रौंद दिया. घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है जिसे देखकर आप गाड़ी की रफ्तार का अंदाजा लगा सकते हैं.

घटना छिंदवाडा के परासिया रोड की है जहां विवाह समारोह से लौट रहे कार सवारों का नियंत्रण गाड़ी से हट गया और कार चेक प्वाइंट पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर चढ़ गई. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. घटना पिछले रविवार देर रात की है.
हादसे में एक एएसआई और एक आरक्षक गंभीर रुप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. धटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यूपी नंबर की एक कार में सवार चार युवक एक विवाह समारोह से लौट रहे थे.
परासिया नाका पर सर्किट हाउस के पास तिराहे पर चेकिंग प्वाइंट पर कार को रोकने की कोशिश की गई लेकिन वाहन के अनियंत्रित हो जाने की वजह से कार आरक्षक हंसमुख सूर्यवंशी और रजिस्टर में नाम-पता लिख रहे एएसआई किशोर कुमार उईके को रौंदते हुए एक दुकान में जा घुसी.
इस हादसे में एएसआई किशोर कुमार उईके और आरक्षक हंसमुख सूर्यवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 186, 353 और मध्य प्रदेश संपत्ति नुकसान अधिनियम की धारा तीन के तहत मामला दर्ज किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story