
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
अपनी सर्विस रिवॉल्वर सुलभ शौचालय में ही भूल गया.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई दावे करती है. इन दावों के बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां आम नागरिक की बात छोड़िए, चोरों ने पुलिस को ही नहीं बख्शा और सर्विस रिवॉल्वर ले उड़े.
गौरतलब है कि पूर्वी दिल्ली के थाना पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में एक पुलिसकर्मी गश्त के दौरान सुलभ शौचालय गया था. वो अपनी सर्विस रिवॉल्वर सुलभ शौचालय में ही भूल गया. 15 से 20 मिनट बाद उसको याद आया कि उसने रिवॉल्वर सुलभ शौचालय में रखी थी.
इस पर वो वहां पहुंचा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. उसे वहां सर्विस रिवॉल्वर नहीं मिली. इसके बाद उसने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. डीसीपी ने इस घटना की पुष्टि की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एक्शन मोड में चोर की तलाश कर रही है. इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसटॉयलेटरिवॉल्वरपुलिसकर्मीdelhidelhi newsdelhi policetoiletrevolverpoliceman
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





