भारत

मैरेज पैलेस को पुलिस ने चारों तरफ से घेरा, एसएसपी ने खुद संभाला मोर्चा, और फिर चलने लगी गोलियां, दूल्हा दुल्हन करते रहे इंतजार

jantaserishta.com
19 Jan 2021 12:12 PM IST
मैरेज पैलेस को पुलिस ने चारों तरफ से घेरा, एसएसपी ने खुद संभाला मोर्चा, और फिर चलने लगी गोलियां, दूल्हा दुल्हन करते रहे इंतजार
x
जाने पूरा मामला.

रंग में भंग...आपने ये कहावत तो जरूर सुनी होगी. कुछ ऐसा ही हुआ पंजाब के तरनतारन में जहां शादी करने मैरेज पैलेस पहुंचे दूल्हा-दूल्हन को बाहर ही रोक दिया क्योंकि अंदर एकदम मिर्जापुर वेबसीरीज स्टाइल में पुलिस और बदमाशों के बीच अचानक गोलीबारी होने लगी. दूल्हा दुल्हन बाहर गाड़ी में बैठकर इंतजार करते रहे और अंदर से गोलियों की आवाज बाहर आती रही.

दरअसल पंजाब के तरनतारन में जब एक दूल्हा-दुल्हन शादी की रस्मों के बाद बाकी कार्यक्रम के लिए हाइवे पर स्थित मैरेज पैलेस माही रिजॉर्ट के बाहर पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने अंदर जाने से रोक दिया. पुलिस ने पैलेस को चारों तरफ से घेर लिया था क्योंकि अंदर पांच लुटेरे छुपे हुए थे और वो लगातार गोलियां चला रहे थे. इसके जवाब में पुलिस भी फायरिंग कर रही थी.
दरअसल जब पुलिस लुटेरों का पीछा कर रही थी तो वो भागकर मैरेज पैलेस में छुप गए. उनका पीछा करते-करते पुलिस भी मैरेज पैलेस के अन्दर जा पहुंची और वहां 3 घंटे तक लुटेरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ होती रही. तरनतारन के एसएसपी ध्रुमन निंबले खुद घटना स्थल पर पहुंचे और ऑपरेशन का जिम्मा संभाल लिया. आखिरकार पुलिस ने एक बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया जबकि चार अन्य हत्थे चढ़ गए. पुलिस ने इस दौरान 80 राउंड फायरिंग की.
दूसरी तरफ दूल्हा-दुल्हन फूलों से सजी गाड़ी में बाहर बैठकर इंतजार करते रहे और अंदर से गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज आती रही. इस दौरान बाराती मैरेज पैलेस के बाहर टहलते नजर आए.
दुल्हन के दादा मन्ना सिंह ने बताया कि उनकी पोती के शादी का कार्यक्रम इस मैरेज पैलेस में होना था जिसके लिए उन्होंने काफी पहले ही बुकिंग कराई थी. लेकिन जब वो मेहमानों के साथ यहां पहुंचे तो दूसरा ही मंजर देखा. पैलेस के बाहर गोलियों की आवाज आ रही थी और वहां पुलिसवालों की भारी मौजूदगी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story