थानाध्यक्ष ने महिला को बंधक बनाकर आठ दिनों तक किया शारीरिक शोषण, 2 लाख रुपये लेने के बाद छोड़ा

किशनगंज के टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला द्वारा थाना परिसर में महिला को बंधक बनाकर आठ दिनों तक शारीरिक शोषण का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। एसपी ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है। थ्रानाध्यक्ष मधेपुरा के मूल निवासी हैं। पांच साल से वह किशनगंज जिला पुलिस बल में कार्यरत हैं। लगभग छह महीने पहले उनकी पोस्टिंग टेढ़ागाछ थाना में हुई थी। वहीं आरोप लगाने वाली महिला का मायके उत्तरप्रदेश के अम्बेडकरनगर जिला के बालापुर थाना में है। वह कुछ दिन ट्रेन से पूर्व बिहार आयी थीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





