भारत

पुलिस अफसर ने महिला को कैरेक्टरलेस कहा, फिर हुआ ये...

jantaserishta.com
20 Jun 2022 12:58 PM IST
पुलिस अफसर ने महिला को कैरेक्टरलेस कहा, फिर हुआ ये...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

फिर पीड़िता महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक महिला ने खुदकुशी का प्रयास किया. आरोप है कि थाने के एसएचओ ने महिला को कैरेक्टरलेस कहा था. जिसके बाद उसने जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया. पुलिस के अनुसार महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.

यह घटना पीलीभीत जिले के माधोटांडा थाना इलाके की बताई जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार बेटी के साथ हुए अत्याचार और छेड़छाड़ की शिकायत लेकर महिला शुक्रवार को माधोटांडा थाने गई थी. आरोप है कि इंस्पेक्टर द्वारा चरित्रहीन कहे जाने से आहत महिला ने घर आकर जहर खा लिया. फिर पीड़िता महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुलिस अधीक्षक (एसपी) के संज्ञान में आने के बाद तत्काल क्षेत्राधिकारी (सीओ) पूरनपुर को पूरे मामले की जांच सौंप दी गई. सीओ ने माधोटांडा पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार महिला का पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिसमें वह शिकायत करने थाने गई थी.
पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक दिनेश प्रभु ने शनिवार को बताया कि महिला के परिजनों ने माधोटांडा थाना प्रभारी की लिखित शिकायत की जिसके बाद मामले की जांच सीओ पूरनपुर को सौंपी गई और वह जांच कर रहे हैं. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि महिला की हालत में सुधार हो रहा है.
जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता से शहर कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने मिलकर मामले की जानकारी ली. पूरी घटना की जानकारी करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story