भारत

पुलिस ने अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया, साथी जान बचाकर भागने में कामयाब रहा

jantaserishta.com
20 Nov 2025 9:55 AM IST
पुलिस ने अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया, साथी जान बचाकर भागने में कामयाब रहा
x
टारगेटेड किलिंग की प्लानिंग कर रहा था.
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया है, जबकि उसका एक साथी जान बचाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल बरामद कीं और आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
यह अपराधी कुछ दिन पहले जमानत पर जेल से रिहा होकर आया था। सरहद के नजदीक का इलाका होने के कारण पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी के साथ उसके लिंक की भी जांच की जा रही है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि एंटी-गैंगस्टर ऑपरेशन सेल के इंचार्ज बलविंदर सिंह को सीक्रेट जानकारी मिली कि अपराधी हरजिंदर सिंह अपने एक साथी के साथ छाता इलाके में टारगेटेड किलिंग की प्लानिंग कर रहा है।
उन्होंने बताया कि सूचना के बाद लिंक रोड पर एक पुलिस चेकपॉइंट बनाया गया था, जहां गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच, हरजिंदर सिंह और उसके साथी ने पुलिस को देखकर वापस भागने की कोशिश की।
कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आगे बताया कि पुलिस टीम ने दोनों से सरेंडर करने को कहा था और चेतावनी के दौर पर हवाई फायरिंग की, लेकिन हरजिंदर सिंह ने टीम पर गोलियां चलाईं। वे लगातार पुलिस टीम पर फायर कर रहा था। उनकी तरफ से चार राउंड फायर किए गए। जवाबी कार्रवाई के साथ एनकाउंटर शुरू हुआ, जिसमें पुलिस ने हरजिंदर सिंह को मार गिराया।
उन्होंने बताया कि हरजिंदर सिंह के शव को कब्जे में लिया जा चुका है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि वे जजनगर इलाके का रहने वाला था। उसका पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। पठानकोट और अमृतसर के अलग-अलग पुलिस थानों में हरजिंदर सिंह के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज थे।
अधिकारी ने बताया कि हरजिंदर सिंह का साथी इस दौरान बच निकला। वे खेतों में चला गया था। हालांकि, हरजिंदर सिंह ने मरने से पहले अपने साथी के बारे में जानकारी दी थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story