भारत

राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शुरू किया था ‘ऑपरेशन हनीमून’

jantaserishta.com
10 Jun 2025 3:13 PM IST
राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शुरू किया था ‘ऑपरेशन हनीमून’
x
पुलिस ने बताया कि मामला काफी पेचीदा था इसलिए हमने इसे एक ऑपरेशन की तरह ट्रीट किया, जिसका नाम 'ऑपरेशन हनीमून' दिया गया.
शिलॉन्ग: राजा रघुवंशी हत्याकांड में संलिप्त आरोपियों को पकड़ने के लिए मेघालय पुलिस ने जिस ऑपरेशन की शुरुआत की थी, उसका नाम ‘ऑपरेशन हनीमून’ दिया गया था। इस बात की जानकारी खुद पुलिस ने दी है।
मेघालय पुलिस ने बताया कि मामला काफी पेचीदा था इसलिए हमने इसे एक ऑपरेशन की तरह ट्रीट किया, जिसका नाम 'ऑपरेशन हनीमून' दिया गया। इस मामले में संलिप्त कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
पुलिस के मुताबिक, राजा रघुवंशी की शादी के तुरंत बाद ही उसे मौत के घाट उतारने का प्लान तैयार हो चुका था और यह प्लान किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी नई नवेली पत्नी सोनम ने ही राज कुशवाहा के साथ मिलकर रची थी। साजिश के तहत यह कपल शिलॉन्ग पहुंचा था। 21 मई को शिलॉन्ग पहुंचने के बाद इस कपल ने 22 मई को चेरापूंजी में जाकर एक होमस्टे लिया। कपल के साथ ही हत्याकांड में संलिप्त अन्य आरोपियों ने भी वहां पर होमस्टे लिया। लेकिन, इस बात की बिल्कुल भी भनक राजा रघुवंशी को नहीं थी।
मेघालय पुलिस की मानें तो, प्लान के तहत तीन आरोपियों ने राजा को पकड़ा और विक्की नाम के एक आरोपी ने इसके बाद उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। राजा को मौत के घाट उतारने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। लेकिन, सीसीटीवी कैमरे में यह सबकुछ कैद हो गया। इसके बाद सोनम इंदौर पहुंची, जहां उसने राज कुशवाहा से संपर्क किया। इसके बाद सोनम उत्तर प्रदेश पहुंची। सोनम ने हनीमून के दौरान की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की थी, जिससे किसी पर कोई शक हो। लेकिन, मौका-ए-वारदात से मिली हत्यारे आकाश की जैकेट ने जांच की राह आसान बना दी। दरअसल, यह जैकेट सोनम ने ही आकाश को दी थी, जिस पर खून के धब्बे के निशान भी मिले। राजा पर आरोपी विशाल ने पहला वार किया था। इसके बाद अन्य आरोपियों ने हमले किए थे।
पुलिस का कहना है कि गुवाहाटी पुलिस स्टेशन के पास से इस हत्याकांड में शामिल हथियार भी बरामद हुआ है। वहीं, आरोपी राज कुशवाह की मां ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनका बेटा निर्दोष है। वो इस तरह की हरकत कभी नहीं कर सकता है।
साथ ही बहन ने भी अपने भाई के निर्दोष होने की बात कही है। कहा कि मेरा भाई निर्दोष है। वो भला सोनम के साथ मिलकर ऐसा क्यों करेगा। उधर, सोनम के साथ रिलेशनशिप में होने की बात को भी राज कुशवाहा की बहन ने सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि मेरा भाई तो सोनम को दी-दी की कहकर बुलाता था। ऐसी स्थिति में आप यह कैसे कह सकते हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null