भारत

पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री को दिया झटका, पासपोर्ट के लिए मंजूरी देने से किया मना, हाईकोर्ट का किया रुख

jantaserishta.com
29 March 2021 2:47 PM IST
पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री को दिया झटका, पासपोर्ट के लिए मंजूरी देने से किया मना, हाईकोर्ट का किया रुख
x
दिया ये बयान...

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के पासपोर्ट अपडेशन को लेकर अब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंजूरी देने से इनकार कर दिया है. मुफ्ती के पासपोर्ट की तारीख 31 मई 2019 तक थी, जिसके बाद उन्होंने अपडेट के लिए अपील की थी.

बता दें कि हाल ही में महबूबा मुफ्ती ने पासपोर्ट के लिए जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट का रुख किया. महबूबा के मौजूदा पासपोर्ट की तारीख खत्म हो गई है, जिसे वो अपडेट करवाना चाहती हैं. लेकिन अभी तक पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, जिसके बाद अब महबूबा मुफ्ती ने हाई कोर्ट का रुख किया है.
अदालत में दाखिल याचिका में महबूबा मुफ्ती की ओर से बताया गया कि उनके पासपोर्ट की तारीख 31 मई, 2019 तक थी. उन्होंने बीते साल 11 दिसंबर को पासपोर्ट ऑफिस में अपडेट के लिए अपील की थी, नियमानुसार 30 दिन के भीतर ये प्रक्रिया पूरी की जानी थी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ है.
महबूबा मुफ्ती का बयान
वहीं हाल ही में महबूबा मुफ्ती का एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत सरकार को पाकिस्तान के साथ हो रही किसी भी स्तर की वार्ता में जम्मू-कश्मीर के लोगों को शामिल करना चाहिए. महबूबा ने कहा कि भारत-पाकिस्तान को कश्मीरी लोगों के साथ एक टेबल पर बैठकर मुद्दे का हल निकालना चाहिए.
महबूबा मुफ्ती लगातार कर रही हैं दावा
महबूबा मुफ्ती को बीते साल ही नवंबर में 14 महीने की नज़रबंदी से रिहा कर दिया गया था. हालांकि, इसके बाद भी वो लगातार दावा करती आई हैं कि उन्हें बाहर जाने से रोका जा रहा है. लेकिन इससे इतर बीते कुछ दिनों में उन्होंने अलग-अलग जगह पार्टी की बैठकों में हिस्सा लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story