भारत

फेसबुक फ्रेंड से अश्लील बातें करता था पुलिस कांस्टेबल, निकली पत्नी तो उड़ गये होश...

jantaserishta.com
7 Jun 2022 3:36 PM IST
फेसबुक फ्रेंड से अश्लील बातें करता था पुलिस कांस्टेबल, निकली पत्नी तो उड़ गये होश...
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
पत्नी ने असलियत बताई तो उसकी पैरों तले जमीन खिसक गई.

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में पत्नी ने रंगीन मिजाज पुलिस कॉन्स्टेबल पति की करतूत का खुलासा करने करने अनोखा तरीका अपनाया. पत्नी ने सबसे पहले फेसबुक पर फर्जी नाम से आईडी बनाई. इसके बाद पति को रिक्वेस्ट भेजी और एक्सेप्ट होते ही दोनों बातें करने लगे. बात करने के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को अन्य युवती समझ Kiss और Sex की डिमांड कर डाली. पत्नी ने असलियत बताई तो उसकी पैरों तले जमीन खिसक गई.

इंदौर की सुखलिया निवासी मनीषा चावंड की पंचम की फैल में रहने वाले जवान सत्यम बहल से 2019 में शादी हुई थी. कुछ दिनों तक सत्यम ने मनीषा को अच्छे से रखा, लेकिन फिर उसके बाद यातनाओं का दौर शुरू हो गया. आए दिन पुलिस जवान पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा. पत्नी को जरा-जरा सी बातों पर बाथरूम में कई घंटों तक बंद करके रखता था. घंटों जमीन पर बैठाकर मारपीट करता था.
परेशान होकर युवती ने अपने माता-पिता से शिकायत की, जिसको लेकर महिला थाने में आरोपी पति की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. 28 नवंबर 2020 को दर्ज करवाई गई एफआईआर में लिखवाया गया कि पति घर में अखबार तक भी नहीं पढ़ने देता था. यही नहीं, लगातार महिला से दहेज में मोटरसाइकल की मांग की जा रही थी. इस मामले में पति को गिरफ्तार करने के भी आदेश हुए थे. फिलहाल आरोपी जमानत पर बाहर है. कोर्ट में मामला चल रहा है.
मायके में रहने के दौरान पीड़ित मनीषा को अपने पति पर संदेह हुआ तो उसने फर्जी फेसबुक आईडी से उसे रिक्वेस्ट भेजी. खुद को सोशल मीडिया पर सिंगल बताने वाला सत्यम अब रोज महिला से बात करने लगा. इसी बीच, एक दिन फेसबुक चैट पर अपनी ही पत्नी को अन्य युवती समझ रहे पुलिसकर्मी ने Kiss सहित Sex की मांग कर डाली. पीड़ित पत्नी ने कोर्ट में वॉट्सऐप पर हुई चैट को बतौर सबूत पेश किया, जिस पर जिला न्यायालय ने संज्ञान लिया गया.
पीड़िता के आरोपों पर इंदौर जिला कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ घरेलू हिंसा से संरक्षण कानून के तहत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए. याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बीते सोमवार को खाने-खर्चे स्वरूप 2 लाख रुपए, साथ ही हर महीने भरण पोषण के लिए भी 7 हजार रुपए महिला को देने के पति को आदेश दिए.
एडवोकेट कृष्ण कुमार कुन्हारे ने बताया कि साल 2020 में पीड़िता ने शिकायत की थी और कोर्ट में आवेदन दिया था, जिस पर जिला न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए पति को 7000 प्रतिमाह देने का ऑर्डर दिया. अब तक के हिसाब से 2 लाख 3 हजार की रकम हो चुकी है.
वहीं, पीड़ित पत्नी ने पति की सच्चाई सामने लाने के उद्देश्य से अन्य युवती बनकर उससे फेसबुक और वॉट्सऐप पर चैटिंग की, जिसमें स्पेशल ब्रांच में पदस्थ जवान सत्यम बहल ने पीड़िता से अश्लील बातें कीं. फिलहाल पीड़िता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से उचित न्याय की गुहार लगा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story