भारत

बाउंसर को पुलिस ने दबोचा, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
30 April 2022 4:22 PM IST
बाउंसर को पुलिस ने दबोचा, सामने आई ये वजह
x

नई दिल्ली: नोएडा के गार्डन गैलेरिया में बृजेश हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और बाउंसर को गिरफ्तार किया है. आरोपी इस मामले में फरार चल रहा था. ये मॉल में बाउंसर का काम करता था.

गैलेरिया मॉल मारपीट और मौत मामले में नोएडा पुलिस ने रोहित तंवर नाम के आठवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में नौ लोगों को आरोपी बनाया गया था .एक आरोपी अभी फरार चल रहा है. पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस समय गार्डेन गैलेरिया में मारपीट हुई वहां अफरातफरी मची थी. इसके बावजूद मॉल और पब प्रबंधन का कोई अधिकारी न तो बीच बचाव करने आया और न ही किसी अन्य ने बचाया.
नोएडा के गार्डन गैलरिया के लॉस्ट लेमन बार में हुए मर्डर के बाद पुलिस द्वारा बड़ा ऐलान किया गया था. नोएडा कमिश्नर ने आदेश दिया था कि नोएडा के सभी बार में काम करने वालों को पुलिस वेरिफिकेशन कराना होगा. मॉल, बार, होटल/रेस्टोरेंट में कार्यरत सभी सुरक्षाकर्मियों के लिए ये नियम लागू रहने वाले हैं. गार्डन गैलेरिया के लॉस्ट लेमन बार में हुए मर्डर के बाद लॉस्ट लेमन' बार का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया गया था.
बताया गया है कि बार का मालिक रघुराज सिंह मुरादाबाद का रहने वाला है. इस मामले की बात करें तो 'लॉस्ट लेमन' बार में बृजेश की बिल को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी. उस विवाद के बाद ही बाउंसरों द्वारा उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. बृजेश नोएडा सेक्टर-80 की एक कंपनी में नौकरी करता था. उसकी उम्र 30 साल थी. बृजेश राय कंपनी में बतौर परचेज मैनेजर तैनात हुए थे. बृजेश अपनी पति और दो बच्चों के साथ सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट सोसाइटी में रहते थे.
लेकिन वे नोएडा के ही लॉस्ट लेमन बार में अपने ऑफिस के साथियों के साथ पार्टी करने गए, उनकी वहां पर बिल की लेनदेन को लेकर लड़ाई हो गई और बाउंसरों ने उन्हें बेरहमी से पीट दिया. इस हत्याकांड के बाद से दूसरे बारों की चेकिंग का सिलसिला लगातार जारी है. इस मामले में अब पुलिस ने आठवें आरोपी बाउंसर को गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story