भारत

फैशन फोटोग्राफर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फिल्म में काम देने के बहाने लड़की को बुलाया घर, उसके बाद करने लगा ऐसा...

jantaserishta.com
25 Dec 2021 5:05 PM IST
फैशन फोटोग्राफर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फिल्म में काम देने के बहाने लड़की को बुलाया घर, उसके बाद करने लगा ऐसा...
x
जानिए पूरा मामला।

कोयंबटूर: कोयंबटूर पुलिस (Coimbatore Police) ने एक कथित तौर पर यौन शोषण के आरोपी फैशन फोटोग्राफर (fashion photographer) को गिरफ्तार किया है. उस पर आरोप है कि उसने एक लड़की को फिल्म में काम देने के बहाने अपने घर पर बुलाया था, जहां उसने लड़की का यौन शोषण किया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, मदुरै जिले के फैशन फोटोग्राफर गणेश आनंद कोयंबटूर के गणपति इलाके में किराए के मकान में रहता है. हाल ही में गणेश आनंद ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया था कि वह एक फिल्म की शूटिंग कर रहा है. इसके लिए एक एक्ट्रेस की तलाश है. यह पोस्ट देखकर कोयंबटूर की एक 25 वर्षीय लड़की ने गणेश आनंद से संपर्क किया और फिल्म में मौका देने की गुजारिश की.
'फोटोशूट के बहाने घर पर बुलाकर किया शोषण'
आरोप है कि गणेश आनंद ने लड़की को फोटोशूट के लिए बुलाया और विभिन्न जगहों पर फोटोशूट किया. इसके बाद 3 दिसंबर को गणेश आनंद ने लड़की से कहा कि उसे एक रोमांटिक फिल्म बनानी है. उसमें लीड रोल के लिए उसे चुना गया है. गणेश ने लड़की को एक और फोटोशूट के लिए अपने घर पर आने के लिए कहा. आरोप है कि लड़की को घर बुलाने के बाद गणेश आनंद ने कथित तौर पर उससे छेड़छाड़ की, विरोध करने के बावजूद उसका यौन शोषण किया किया.
लड़की ने गणेश आनंद के खिलाफ कोयंबटूर ईस्ट ऑल वूमेन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने गणेश आनंद को कोयंबटूर से गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story