भारत

पुलिस का एक्शन ताउम्र याद रखेगा...दूल्हे के खिलाफ FIR

jantaserishta.com
18 Dec 2025 9:07 AM IST
पुलिस का एक्शन ताउम्र याद रखेगा...दूल्हे के खिलाफ FIR
x

सांकेतिक तस्वीर

पढ़ें पूरी खबर.
हैदराबाद: हैदराबाद के लंगर हौज इलाके में एक शादी समारोह के दौरान टॉय गन से फायरिंग का मामला सामने आया है. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है. पुलिस ने दूल्हे समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
यह घटना 12 दिसंबर को सुगुना गार्डन्स में आयोजित विवाह समारोह की है. यहां बारात के समय धुआं निकालने वाली टॉय गन का इस्तेमाल किया गया. पुलिस का कहना है कि दूल्हे मोहम्मद फसीउद्दीन और उसके दोस्त शेख अल्ताफ पर आरोप है कि उन्होंने बारात के दौरान टॉय गन से फायरिंग की, सार्वजनिक स्थान पर हथियार जैसी वस्तु का इस्तेमाल प्रतिबंधित है.
इस घटना को लेकर पुलिस को 100 डायल के जरिए कोई प्रत्यक्ष शिकायत नहीं मिली थी. लेकिन बारात के दौरान फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए. वायरल वीडियो में टॉय गन से फायरिंग करते हुए आरोपी साफ तौर पर दिखाई दे रहे थे.
लंगर हौज पुलिस ने सुगुना गार्डन्स और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की. फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें हिरासत में लिया गया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई टॉय गन को भी जब्त कर लिया है. जांच में यह पुष्टि हुई कि यह एक टॉय गन थी, जिससे केवल धुआं निकलता है और किसी प्रकार की गोली नहीं चलती.
लंगर हौज थाना प्रभारी (एसएचओ) वेंकट रमण ने इस मामले में सख्त चेतावनी जारी की है. उन्होंने कहा कि शादी-ब्याह या किसी भी सार्वजनिक आयोजन के दौरान लाठी, तलवार, खिलौना बंदूक या किसी भी तरह की हथियार जैसी वस्तु ले जाना या उसका प्रदर्शन करना पूरी तरह प्रतिबंधित है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story