भारत

होली पर लालू की पार्टी का शायराना अंदाज, लिखा- कितनी आसानी से पल्ला झाड़ रही सरकार, हर विपदा का चूहा ज़िम्मेदार

jantaserishta.com
18 March 2022 10:37 AM IST
होली पर लालू की पार्टी का शायराना अंदाज, लिखा- कितनी आसानी से पल्ला झाड़ रही सरकार, हर विपदा का चूहा ज़िम्मेदार
x

पटनाः होली को लेकर आज देशभर में धूम है. कोरोना के कारण दो साल से लोग इस त्योहार को कुछ खास तरीके से नहीं मना रहे थे. इस बार मौका मिला है इसलिए खूब तैयारी हो रही है. अपने-अपने अंदाज से लोग होली मनाने की तैयारी कर रहे हैं. इधर, होली के बीच सियासी गलियारे से शुभकामनाएं और बधाई संदेश आने लगे हैं. लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी होली पर संदेश दे दिया है. वहीं आरजेडी ने बिहार सरकार (Bihar Government) पर होली के अंदाज में निशाना भी साधा है.



आरजेडी (RJD) ने ट्वीट कर बिहार सरकार पल्ला झाड़ने और विपदा में चूहों को जिम्मेदार ठहराने को लेकर ट्वीट किया है. शुक्रवार को आरजेडी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया- "कितनी आसानी से पल्ला झाड़ रही सरकार, बिहार में आयी हर विपदा का चूहा ज़िम्मेदार, जोगीरा सारा..रारारा." बता दें कि जब थाने से शराब गायब हुई थी शराबंबदी के दौरान बिहार में तो यह बयान आया था कि मालखाने में चूहों की वजह से ऐसा हुआ है. इस बात को लेकर कई बार विपक्ष सरकार पर तंज कसता रहा है.
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर दी होली की बधाई. तेजस्वी ने लिखा-
रंग हो प्रेम का
रंग हो न्याय का
रंग हो आज़ादी का
रंग हो अधिकार का
रंग हो नौकरी रोजगार का
रंग हो समता और सद्भाव का
रंग यही हो नए भारत, नए विकसित बिहार का
आप सबों का जीवन उल्लास, उत्साह, विजय, एकता, मानवता और खुशहाली के रंगों से सदा महकता रहे। होली मुबारक

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story