भारत

जहां उतरा चंद्रयान-3 उसे दिया 'शिव शक्ति' का नाम, ISRO ने शेयर किया चांद का लेटेस्ट वीडियो

jantaserishta.com
26 Aug 2023 4:00 PM IST
जहां उतरा चंद्रयान-3 उसे दिया शिव शक्ति का नाम, ISRO ने शेयर किया चांद का लेटेस्ट वीडियो
x
रहस्यों की खोज में प्रज्ञान रोवर शिव शक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है

नई दिल्ली: चंद्रयान-3 मिशन को लेकर ISRO ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा, "दक्षिणी ध्रुव पर चंद्र रहस्यों की खोज में प्रज्ञान रोवर शिव शक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है!"

शिवशक्ति और तिरंगा पॉइंट क्‍या हैं?
भारत अब चांद के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंच चुका है। एक परिपाटी सी है कि अंतरिक्ष में इंसान जहां जाता है, उस जगह को कोई नाम दे देता है। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने जहां पर कदम रखे, उस जगह का नामकरण हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट को 'शिवशक्ति' नाम दिया। वह ISRO के वैज्ञानिकों से मुखातिब थे जिन्होंने भारत को चांद तक पहुंचाया। रुंधे गले से पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को सैल्यूट करते हुए कहा क‍ि चंद्रयान महाअभियान सिर्फ भारत की नहीं, बल्कि पूरी मानवता की सफलता है। पीएम ने चंद्रयान-2 के इम्पैक्ट पॉइंट को भी एक नाम दिया। अब उसे 'तिरंगा' के नाम से जाना जाएगा। 2019 में यहीं पर चंद्रयान-3 का लैंडर क्रैश हो गया था। बाद में उसकी लोकेशन का पता लगा। चांद पर मौजूद 'शिवशक्ति' और 'तिरंगा' पॉइंट कहां हैं, उनके बारे में अब तक हमारे पास कितनी जानकारी है, जानिए।
23 अगस्‍त को मनेगा नैशनल स्‍पेस डे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और महत्‍वपूर्ण घोषणा की। उन्‍होंने कहा, '23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया, उस दिन को अब राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story