भारत

चर्चा का विषय बनी राहुल गांधी के पीछे की दीवार पर लटकी तस्वीर, जाने क्यों है खास

jantaserishta.com
24 Jun 2021 9:04 AM IST
चर्चा का विषय बनी राहुल गांधी के पीछे की दीवार पर लटकी तस्वीर, जाने क्यों है खास
x

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल राजनेता एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लिंक में दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने कोविड 19 महामारी पर एक श्वेत पत्र भी जारी किया है. हालांकि, रिपोर्ट या उनकी आलोचना के बजाए सोशल मीजिया यूजर्स का ध्यान एक तस्वीर ने खींचा है. माउंट एवरेस्ट की तस्वीर को राहुल गांधी के पीछे की दीवार पर लटका हुआ देखा जा सकता है, जो बेहद खूबसूरत नजर आ रही है.



दरअसल ये तस्वीर माउंट एवरेस्ट के टॉप से ली गई है, जो एवरेस्ट की सुंदरता बयां कर रही है और इसे राहुल गांधी के परिवार के एक करीबी सदस्य ने इसे क्लिक किया है. जानकारी के मुताबिक इस तस्वीर को राहुल गांधी के भांजे रेहान राजीव वाड्रा जो एक फोटोग्राफर हैं, उन्होंने इसे क्लिक किया है. वहीं आर्किटेक्ट सीटू महाजन कोहली ने राहुल गांधी के वायरल वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया और रेहान को टैग कर पूछा कि 'मुझे पीछे की तस्वीर पसंद है! क्या ये आपकी है?. इस पर रेहान ने जवाब दिया 'हां'.
फरवरी में रेहान ने शेयर की थी तस्वीर
जानकारी के मुताबिक रेहान ने फरवरी में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर शेयर की थी, जिस पर कैप्शन दिया था 'सातवें आसमान पर! आसमान से ऐसा दिखता है माउंट एवरेस्ट'.
कौन हैं रेहान राजीव वाड्रा?
रेहान राजीव वाड्रा प्रियंका गांधी वाड्रा और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे हैं. वहीं उनकी छोटी बहन का नाम मिराया वाड्रा हैं. रेहान की फोटोग्राफी में गहरी दिलचस्पी है और उनका इंस्टाग्राम हैंडल शानदार तस्वीरों से भरा पड़ा है. सोनिया गांधी रेहान की नानी हैं जबकि राहुल उनके मामा हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story