भारत
पालतू कुत्ते ने युवक के प्राइवेट पार्ट को काटा, अब सामने आई ये बात
jantaserishta.com
10 Sept 2022 4:58 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा है.
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा है. पहले पिटबुल नस्ल के खूंखार कुत्ते ने अपनी मालकिन को मौत के घाट उतार दिया था और अब एक और मामला राजधानी के कृष्णा नगर थाना इलाके से आया है. जहां पर रात्रि जागरण से घर लौट रहे युवक पर कुत्ते ने हमला कर दिया और उसके प्राइवेट पार्ट को बुरी तरीके से डैमेज कर दिया. अब इस मामले में पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. साथ ही कुत्ते को नगर निगम की टीम अपने साथ ले गई है.
लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में यह घटना कुछ दिन पहले की है. पीड़ित संकल्प निगम रात्रि जागरण देखकर घर वापस लौट रहे थे. तभी प्रेम नगर स्थित शिव मंदिर के पास कुत्ते ने उन पर अचानक से हमला बोल दिया और उनके प्राइवेट पार्ट पर काट लिया. इस घटना में युवक के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर घाव हो गया और खून बहने लगा.
पीड़ित का आरोप है कि वह दर्द से कराहता रहा और कुत्ते का मालिक यह सब देखता रहा, लेकिन उसने कोई मदद नहीं की.
इसके बाद पीड़ित किसी तरह अपने घर पहुंचा और वहां से गाड़ी लेकर लोक बंधु अस्पताल गया. अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, क्योंकि हालत गंभीर थी. लगातार खून का रिसाव हो रहा था और मूत्राशय की नली डैमेज हो गई थी.
बताया गया कि हॉस्पिटल में पिछले 3 दिनों से उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों की मानें तो इलाज अभी लंबे समय तक चलता रहेगा.
लखनऊ कृष्णा नगर पुलिस ने धारा 289 में मालिक शंकर को गिरफ्तार कर पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है. वहीं, कुत्ते को नगर निगम की टीम पकड़कर ले गई है. Live TV
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





