भारत
बम विस्फोट की धमकी देने वाला पकड़ाया, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
jantaserishta.com
20 Jan 2025 9:38 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
इसके रिकॉर्ड की हुई जांच.
मुंबई: मुंबई पुलिस ने बम विस्फोट की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. यह धमकी शुक्रवार को आई थी जिसमें मुंबई के धारावी इलाके में बम होने की बात कही गई थी. पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को धारावी से ही पकड़ा है. वह पहले भी इसी तरह की धमकी दे चुका है.
पूरा मामला गत शुक्रवार, 17 जनवरी का है. दोपहर को धारावी पुलिस स्टेशन के डे शिफ्ट अधिकारी को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया है जिसमें कहा गया है कि धारावी के राजीव गांधी नगर में बम रखा गया है.
इसके बाद टेक्निकल टीम की मदद से उस व्यक्ति की तलाश शुरू की गई. यह व्यक्ति धारावी इलाके में ही पाया गया. इस व्यक्ति का नाम नरेंद्र गणपत कवले जिसकी उम्र 42 साल है. यह राजीव गांधी नगर, धारावी बस डिपो के सामने में रहता है.
जब नरेंद्र गणपत के रिकॉर्ड की जांच की गई तो पता चला कि उसके द्वारा दी गई धमकी के आधार पर आजाद मैदान, ठाणे में धारा 501(1), 506(2), 182 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था. इससे पहले भी उसने इसी तरह से बम विस्फोट की धमकी दी थी.
कुछ दिनों पहले दिल्ली पुलिस ने 400 स्कूलों में बम की झूठी कॉल करने वाले बच्चे को पकड़ लिया था. पुलिस अब इस एंगल पर जांच कर रही है कि इस बच्चे के पीछे कहीं कोई और तो नहीं जो मेल करवा रहा था. पुलिस के मुताबिक इस बच्चे का परिवार एक NGO के संपर्क में था. ये वही NGO है जो अफ़ज़ल गुरु की फांसी का विरोध कर रहा था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





