भारत

LIVE वीडियो, थूककर दूध सप्लाई करने वाला...हिंदू संगठन भड़के

jantaserishta.com
5 July 2025 3:49 PM IST
LIVE वीडियो, थूककर दूध सप्लाई करने वाला...हिंदू संगठन भड़के
x
वीडियो सामने आया.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दूध में थूकने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि दूधिया दूध में थूक कर लोगों को देता था. उसकी यह करतूत एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है. वहीं, मामले में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि हमने वीडियो देख लिया है और इसी वीडियो के आधार पर पुलिस में तहरीर दे दी है.
जानकारी के मुताबिक नाम बदलकर और पहचान छुपाकर पप्पू नाम का व्यक्ति दूध देने का काम कर रहा था. जिसपर आरोप है कि वह दूध में थूकता था और फिर वही दूध लोगों को देता था. इस पूरे मामले को लेकर हिंदू महासभा ने गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है. दूध में थूकते हुए आरोपी का सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.
सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद परिवार के लोग दहशत में हैं. जिस युवक पर दूध में थूककर देने का आरोप लगा है, उसका नाम मोहम्मद शरीफ है. हालांकि, वह अपना नाम लोगों को पप्पू बताता था. वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी घर के बाहर दूध का डिब्बा लेकर खड़ा है.
वहीं, दूध देने से पहले उसने डिब्बे का ढक्कन खोला और उसमें थूक दिया. इसके बाद डिब्बे को फिर ढक्कन से बंद कर दिया और दूध को संबंधित परिवार को दे दिया. इस पूरे मामले में को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि हम लोगों ने थाने में तहरीर दे दी है. ये पूरा का पूरा मामला थूक जिहाद का है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story