भारत

दो ग्राहकों में विवाद: मीट की दुकान पर युवक की हत्या करने वाला मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार, VIDEO

jantaserishta.com
15 Nov 2024 9:39 AM IST
दो ग्राहकों में विवाद: मीट की दुकान पर युवक की हत्या करने वाला मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार, VIDEO
x
देखें वीडियो.
नोएडा: पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के आरोपी को 12 घंटे में ही मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मीट की दुकान आरोपी ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से उसे पकड़ने का प्रयास कर रही थी।
पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया था जो आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना सेक्टर-113 पुलिस ने मात्र 12 घंटे के अंदर हत्या की घटना का खुलासा करते हुए हत्यारे आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक 14 नवंबर को थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंतर्गत गौशाला के पास सोरखा में एक अज्ञात व्यक्ति ने शहजाद की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उस अज्ञात व्यक्ति की तलाश के लिए कई पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस के मुताबिक 15 नवंबर को लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से इस घटना से संबंधित व्यक्ति के सेक्टर-117 के जंगल की ओर जाने की सूचना मिली थी।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाश करते हुए पकड़ने की कोशिश की गई तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान अमरजीत महतो (35) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1 जिंदा कारतूस व 1 खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story