भारत

केंद्रीय मंत्री से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला पकड़ाया, जानें क्यों किया ऐसा

jantaserishta.com
9 Dec 2024 8:04 AM IST
केंद्रीय मंत्री से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला पकड़ाया, जानें क्यों किया ऐसा
x
बड़ा एक्शन.
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को 50 लाख रुपये की रंगदारी का मैसेज भेजने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में हैरान करने वाली बात सामने आई है. दरअसल, आरोपी ने अपनी बेटी के दोस्त को फंसाने के लिए केंद्रीय मंत्री को पैसों की डिमांड वाला मैसेज भेजा था. पुलिस ने आरोपी मिनाजुल अंसारी (46) को रांची के पास से गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि 6 दिसंबर की शाम को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को धमकी भरा मैसेज मिला था. उसने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. घटना के सामने आने के बाद डीसीपी ने उनसे मुलाकात की थी. जांच में मैसेज भेजने वाला नंबर रांची के कांके का पाया गया था.
रक्षा राज्य मंत्री ने खुद कहा था कि उन्होंने इस संबंध में झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता से भी शिकायत की है. सेठ ने कहा कि पुलिस पूरा सहयोग कर रही है. आपको बता दें कि संजय सेठ रांची से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं.
जानकारी के मुताबिक रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को करीब चार बजे उनके मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज आया था. इस मैसेज में उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story