जो आदमी देश के प्रधानमंत्री का रूट सुरक्षित नहीं रख सकता वो पंजाब को सुरक्षित रख सकता है क्या? चन्नी पर अमित शाह का तीखा प्रहार

लुधियाना. पंजाब विधानसभा के चुनाव में बीजेपी के प्रचार अभियान को धार देते हुए लुधियाना में गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर जोरदार हमला बोला. अमित शाह ने कहा कि 'चन्नी साहब आप फिर से सरकार बनाने का ख्वाब देख रहे हैं. जो आदमी देश के प्रधानमंत्री का रूट सुरक्षित नहीं रख सकता वो पंजाब को सुरक्षित रख सकता है क्या? चन्नी जी आपको एक सेकंड भी यहां पर शासन करने का अधिकार नहीं है.' अमित शाह ने कहा कि आज पंजाब के चुनाव में यह मेरी पहली रैली है. जब मैं गुजरात में काम करता था उस समय भी पंजाब के वीरों के बारे में सुन कर छाती गदगद हो जाती थी. शाह ने राज्य के स्वाभिमान को हवा देते हुए कहा कि पंजाब हिन्दुस्तान का जिगर है, पंजाब के बिना देश का सम्मान नहीं है. जब देश में भूख थी तो पंजाब ने देश का पेट भरने का काम किया.'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





