
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रामगढ़ बनगांव निवासी जोखू पांडेय 45 पुत्र हनुमान ने अपने लाइसेंसी बंदूक से गुरुवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों ने बताया कि एक वर्ष पहले बड़े बेटे की मौत हो चुकी है। वही अब छोटे बेटे का भी स्वास्थ्य खराब है। एक बार ऑपरेशन हो चुका है किंतु डॉक्टर पुनः ऑपरेशन करने की बात कह रहे थे। जिससे वो बहुत परेशान थे। जोखू पांडेय चंदसुहा के पूर्व कोटेदार भी बताए जा रहे हैं। अभी हाल में ही इनका कोटा बर्खास्त हुआ है। एसओ मनोज पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





