भारत

शख्स छाप रहा था नकली नोट, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
6 March 2022 5:52 PM IST
शख्स छाप रहा था नकली नोट, फिर जो हुआ...
x
इस शख्स के कब्जे से 4,750 रुपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं.

नोएडा: नोएडा पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो अपने घर में ही नकली नोट बनाने का काम करता था. वह नोट तो बनाता ही था, उन जाली नोटों को बाजार में चलाता भी था. नोएडा के सेक्टर 24 की पुलिस ने इस व्यक्ति को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है.

इस शख्स के कब्जे से 4,750 रुपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं. जबकि 90 पेपर प्रिंटेड नकली नोट, 198 अधबने नोट, प्रिंटर और रिम कागज भी बरामद किया गया है. पुलिस के मुताबिक इस आरोपी का नाम जानकी यादव है, जो तरबगंज गोंडा का रहने वाला है.
फिलहाल यह शख्स नोएडा के गिझोड़ सेक्टर 53 इलाके में रह रहा था. आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला है कि वह यहां किराए पर रहता था और इसी किराए के मकान में, फोटोकॉपी मशीन लगाकर नकली नोट बनाया करता था. साथ ही, उनको बाजार में चला दिया करता था. आरोपी को मुताबिक, उसने कई नकली नोटों को बाजार में चलाया है. नोएडा पुलिस इसकी तस्दीक कर रही है.
गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद से उत्तर प्रदेश एसटीएफ और दिल्ली पुलिस ने नकली नोटों के कई बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. आमतौर पर यह नकली नोट सीमा पार से छपकर हिंदुस्तान लाए जाते हैं, लेकिन घर के अंदर नोट तैयार करने का यह अपने आप में ताजा मामला सामने आया है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story