भारत
दूसरी पत्नी के घर में शराब पी रहा था शख्स, फिर जो हुआ...
jantaserishta.com
5 Sept 2022 4:07 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
जानें पूरा मामला।
पटना: पटना के कदमकुआं थाने इलाके के राजेन्द्र नगर रोड नंबर 11 में रहने वाले दो बीबियों के पति जयकांत पंडित उस समय हवालात पहुंच गए जब एक पत्नी उन्हें शराब पिला रही थी और दूसरी इसका विरोध कर रही थी। पुलिस ने शराब पीने और पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। कदमकुआं थानेदार के मुताबिक जयकांत की दो पत्नियां हैं। दूसरी पत्नी पति को शराब पिलाती है। जिसका विरोध पहली पत्नी करती थी।
शनिवार की रात आरोपित जयकांत दूसरी पत्नी के घर में शराब पी रहा था। इसी दौरान इसकी जानकारी उसकी पहली पत्नी को मिल गयी। वह तुरंत दूसरी पत्नी के घर पहुंची तो इसे देख जयकांत खफा हो गया और उसके साथ मारपीट करने लगा।
पहली पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शराब पीने और मना करने पर मारपीट करने की शिकायत थाने में की। उसके बाद पुलिस ने उसे नशे की हालत में आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानेदार ने बताया कि उसके खिलाफ शराब पीने और पत्नी के साथ मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





