भारत

जासूसी कर रहे शख्स को दबोचा गया, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
22 Aug 2022 9:44 AM IST
जासूसी कर रहे शख्स को दबोचा गया, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

ये जासूस पाकिस्तान से आकर भारत की नागरिकता ले चुका एक हिंदू शरणार्थी है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान अपनी नापाक साजिशों से बाज नहीं आता है. वो लगातार किसी न किसी रूप में अपनी चालें चलता रहता है. अब उसके एक और मोहरे का पर्दाफाश किया गया है. पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे एक शख्स को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है.

हालांकि, हैरान करने वाली बात ये है कि ये जासूस पाकिस्तान से आकर भारत की नागरिकता ले चुका एक हिंदू शरणार्थी है. इस शरणार्थी को ही पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है.
राजस्थान इंटेलिजेंस ने 46 वर्षीय भागचंद को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने तीन साल पहले ही भारत की नागरिकता ली थी और दिल्ली में रहकर टैक्सी चलाता था. इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी कि आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था और दिल्ली से अहम जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था.
एडीजी इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि ये पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था और दिल्ली के संवेदनशील जगहों की सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहा था. 14 अगस्त को जासूसी के आरोप में भीलवाड़ा से नारायण लाल गाडरी नाम के व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया था, जिसके मोबाइल से पता चला कि दिल्ली के संजय कॉलोनी भाटी माइंस निवासी भागचंद भी उसके साथ शामिल था.
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी हैंडलर इसके भी अकांउट में पैसे डाल रहे थे. यह पिछले तीन साल से पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था. ऑटो चलाने के दौरान दिल्ली के अलग-अलग जगहों की तस्वीरें खींचकर पाकिस्तान भेजता रहता था.
पकड़ा गया आरोपी 1998 में परिवार समेत वीज़ा पर भारत आया था और यहां आकर मज़दूरी करने लगा. तीन साल पहले इसे भारत की नागरिकता मिली है. इंटेलिजेंस की ज्वाइंट टीम इससे जयपुर में पूछताछ कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story