भारत
बच्चे की हत्या, ग्रामीणों की पिटाई से आरोपी की भी मौत
jantaserishta.com
16 Dec 2022 10:18 AM IST

x
जानें पूरा मामला।
बुलंदशहर (उप्र) (आईएएनएस)| जिले के सौजना झाया गांव में एक शराबी ने डेढ़ साल के बच्चे की गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान काजू उर्फ किशनपाल के रूप में हुई। बाद में बच्चे की हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने किशनपाल की भी जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई। आरोपी ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे को खेत में ले गया और उसकी हत्या कर दी। बच्चे के परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो उसका शव खेत में मिला और कुछ दूरी पर आरोपी खड़ा था।
ग्रामीणों ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस पर ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि ग्रामीणों ने किशनपाल की पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि नाबालिग का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है।
एसपी ने कहा कि आरोपी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





