भारत

शख्स को पाकिस्तानी नंबर से आया फोन, कहा- दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया तो कर देंगे हत्या

jantaserishta.com
14 Feb 2022 8:10 PM IST
शख्स को पाकिस्तानी नंबर से आया फोन, कहा- दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया तो कर देंगे हत्या
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: नोएडा सेक्टर 46 में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस में पाकिस्तानी नंबर से फोन आने और उससे रंगदारी की मांग करने की शिकायत दर्ज कराई है। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी राजीव बालियान ने बताया कि सेक्टर 46 में रहने वाले युद्धवीर चौहान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, कि उनके भतीजे गौरव ने सेक्टर 62 में सुशील त्यागी तथा उनकी पत्नी के साथ साझेदारी में काम किया था और इन लोगों ने धोखाधड़ी कर उनके भतीजे से लाखों रुपए की ठगी की है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना सेक्टर 20 में मुकदमा दर्ज है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व उनके मोबाइल फोन पर पाकिस्तानी नंबर से एक फोन आया और फोनकर्ता ने उन्हें धमकी दी कि सुशील त्यागी के खिलाफ उन्होंने जो मामला दर्ज कराया है, उसे वापस ले ले, नहीं तो उनकी तथा उनके भतीजे की हत्या कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि फोन करने वाले ने चौहान से 10 लाख रुपए की भी मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि पीड़ित भाजपा से जुड़ा हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story