भारत

पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा देने आया था शख्स, Mask में फिट था SIM-माइक और बैटरी, दो लोग गिरफ्तार

jantaserishta.com
21 Nov 2021 6:10 AM IST
पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा देने आया था शख्स, Mask में फिट था SIM-माइक और बैटरी, दो लोग गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

महाराष्ट्र: परीक्षा में नकल करने के अब तक कई तरीके सामने आ चुके हैं, लेकिन कोरोना वायरस से बचाने वाला मास्क भी नकल में इस्तेमाल होगा इसी शायद ही किसी ने कल्पना की हो. लेकिन परीक्षा में नकल करने और कराने वालों ने इसका भी इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. मास्क के ज़रिए नकल का मामला महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में सामने आया है.

पिंपरी चिंचवाड़ के हिंजेवाड़ी में पुलिस कॉन्सटेबल की भर्ती के लिए परीक्षा हो रही थी. इस दौरान जांच में एक शख्स के मास्क में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज़ फिट किया हुआ मिला. पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए एक शख्स आया था, जिसकी जांच करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज़ से लैस मास्क ज़ब्त किया गया.
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक शख्स ने जो मास्क पहना था उसमें सिम कार्ड, माइक और बैटरी मिली. हालांकि जांच के दौरान मास्क तो ज़ब्त कर लिया गया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा. बाद में पुलिस ने मास्क में इल्क्ट्रॉनिक डिवाइज़ लगाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया. जिन्हें तीन दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story