भारत

कोर्ट में मौजूद लोग रह गए सन्न, अपराधी ने ऐसा क्या कह दिया?

jantaserishta.com
5 March 2024 1:03 PM IST
कोर्ट में मौजूद लोग रह गए सन्न, अपराधी ने ऐसा क्या कह दिया?
x

सांकेतिक तस्वीर

अनोखा मामला सामने आया।
प्रयागराज: प्रयागराज में पुलिस आयुक्त की कोर्ट में अनोखा मामला सामने आया। सोमवार को एक अपराधी गुंडा एक्ट में माफी की गुहार लगाने लगा। बोलने लगा कि वह अब अपराध से दूर है। जरायम की दुनिया में ताना तोड़ दिया है। कोर्ट ने पूछा कि उसका नाम स्टिक क्यों पड़ा तो कहने लगा कि पहले माफी दे दीजिए। सजा न दें तो वह खुलासा करेगा कि उसका नाम स्टिक क्यों पड़ा। उसकी बातें सुनकर कोर्ट में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। आश्वासन मिलने पर आरोपी ने कहा कि पहले वह स्टिक से लोगों को पीटता था। इसलिए उसका उपनाम स्टिक पड़ गया।
सीपी की कोर्ट ने आरोपी को हर 15 दिन में शाहगंज थाने में जाकर हाजिरी लगाने का आदेश दिया है। खुल्दाबाद निवासी जावेद स्टिक के खिलाफ बमबाजी, हत्या का प्रयास, विस्फोटक अधिनियम, छेड़खानी जैसे मामलों में कुल आठ मुकदमें दर्ज हैं। वर्षों पहले वह बमबाजी के कारण कुख्यात हुआ था। जेल से जमानत पर छूटने के बाद वह लोगों को स्टिक से मारता पीटता था। उसकी दबंगई से लोग शिकायत नहीं करते थे। इसलिए उसकी गुंडई बढ़ती गई।
पुलिस ने उस पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट तैयार की लेकिन जब उसकी फाइल सीपी की कोर्ट में पहुंची तो वह माफी मांगने लगा। सुनवाई के दौरान प्रयागराज के संयुक्त निदेशक अभियोजन ओम प्रकाश राय सरकार की तरफ से पक्ष रखा लेकिन जावेद के वकीलों ने उसका पक्ष रखते हुए अपराध जगत से हाल फिलहाल दूर रहने के साक्ष्य प्रस्तुत किए। शराफत भरी जिंदगी जीने का मौका मांगा। पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने जावेद स्टिक को शाहगंज थाने में हाजिरी लगाने का आदेश दिया। साथ ही जावेद को जुर्म की दुनिया से दूर रहने की हिदायत भी दी है। इसके साथ ही पुलिस को निगरानी का आदेश दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story