भारत
प्रदेश की जनता ने फिर से एनडीए को लाने का मन बना लिया है : दिलीप जायसवाल
jantaserishta.com
14 Nov 2025 11:04 AM IST

x
पटना: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि जब राज्य में चुनाव हो रहे थे, तभी लोगों ने एनडीए को लाने का मन बना लिया था।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों पर पूरा भरोसा है। उन्हें भरोसा है कि जब तक प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, तब तक उनकी नीतियों पर किसी भी प्रकार का कुठाराघात नहीं हो सकता है। इसी को देखते हुए प्रदेश के लोगों ने एनडीए की सरकार लाने का मन बना लिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह कहने में कोई गुरेज नहीं होना चाहिए कि एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश की जनता पूरी तरह से एनडीए की कार्यशैली से खुश है। इसी को देखते हुए प्रदेश के लोगों ने फिर से एनडीए की सरकार लाने का फिर से मन बनाया है।
दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस बार राज्य में महिलाओं का स्वावलंबन और रोजगार प्रमुख मुद्दा है और हमारी सरकार ने इन दोनों ही मुद्दे को लेकर बहुत ही प्रभावी ढंग से काम किया है। इससे प्रदेश की जनता बहुत खुश है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जनादेश एनडीए के पक्ष में है। एनडीए की सरकार बनने जा रही है। इसमें किसी भी प्रकार की शक की गुंजाइश नहीं है। सूबे की राजनीतिक स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट एनडीए के पक्ष में है।
बता दें कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए। आज (14 नवंबर) नतीजों की घोषणा होने जा रही है। शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे दिख रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





