भारत

पिता की हत्या, वजह जानकर इलाके के लोग हैरान

jantaserishta.com
6 Sept 2022 5:42 PM IST
पिता की हत्या, वजह जानकर इलाके के लोग हैरान
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में अपने पिता की हत्या करने के आरोप में 17 वर्षीय एक लड़के को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस संबंध में रविवार 4 सितंबर को आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार, घटना 22 अगस्त को हुई जब आरोपी का पिता और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) कर्मी शराब के नशे में घर आया और अपनी पत्नी को अपशब्द कहने लगा।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि लड़के ने जब पिता बंसी लाल (42) को रोकने का प्रयास किया तो उसने अपने बेटे को पीटा, जिससे उसके सिर में चोट आई। इसके बाद लड़के ने अपने पिता पर लकड़ी के बेलन से प्रहार किया।
अधिकारी ने बताया कि बंसी लाल को शाम चार बजे पहाड़गंज के उत्तर रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां 15 मिनट बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर में 19 चोटें पाई गई थीं और पसलियों में भी फ्रैक्चर था। अधिकारी ने कहा कि मौत का कारण इंट्रा सेरेब्रल क्षति और अधिक खून बहने के सदमे का संयुक्त प्रभाव था।
पुलिस ने कहा कि रविवार को हत्या का मामला दर्ज किया गया था और अगले दिन किशोर को पकड़ लिया गया था, जबकि अपराध का हथियार जब्त कर लिया गया था।
कलसी ने कहा कि मृतक शराब पीने का आदी था। इस संबंध में रविवार को एक मामला दर्ज किया गया और अगले दिन नाबालिग लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story