भारत

महाराष्ट्र की जनता ने नकारात्मक राजनीति करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया: सुधांशु त्रिवेदी

jantaserishta.com
16 Jan 2026 4:14 PM IST
महाराष्ट्र की जनता ने नकारात्मक राजनीति करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया: सुधांशु त्रिवेदी
x
नई दिल्ली: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर नई दिल्ली में शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेसवार्ता कर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने नकारात्मक राजनीति करने वालों को करारा जवाब दे दिया है।
सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी और महायुति गठबंधन की बड़ी जीत हुई है। अब इंडी गठबंधन का कोई अस्तित्व बचा भी है या नहीं, क्योंकि केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र में यह गठबंधन टूट चुका है। इनके साथ वाली पार्टी अब अलग हो गई है। जनता को इनकी सच्चाई पहले ही पता थी, इसीलिए ये लोग लगातार हार रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। इसीलिए एक के बाद एक चुनाव में हो लोगों को जीत मिल रही है। इससे पहले केरल नगर निगम के चुनावों में तिरुवनंतपुरम में पहली बार हमने बहुमत पाया था। आज देश और एशिया के सबसे बड़े नगर निगम में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में अभूतपूर्व सफलता मिली है। उसके लिए हम जनता के आभारी हैं।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इस जीत का श्रेय खास तौर से 'जेन-जी' यानी पहली बार वोट देने वाले युवाओं को दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और राज्य सरकार के विजन पर भरोसा जताया है। त्रिवेदी ने दावा किया कि युवाओं का भाजपा के पक्ष में आना इस बात का प्रमाण है कि नई पीढ़ी विकसित भारत के संकल्प के साथ मजबूती से खड़ी है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि महाराष्ट्र की धरती भारत के सांस्कृतिक गौरव का केंद्र रही है। भाजपा और एनडीए आने वाले दिनों में यहां विकास करेंगी। युवाओं ने विकसित भारत के नाम पर मतदान किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़वीस महाराष्ट्र का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके आधार पर हम बोल सकते हैं कि आने वाला समय और अच्छा होने वाला है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस के संभावित गठबंधन की संभावना को भी खारिज कर दिया है। भाजपा सांसद ने दावा किया कि महाराष्ट्र की जनता ने नकारात्मक राजनीति करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। अब सवाल यह है कि क्या 'इंडिया' गठबंधन का अस्तित्व भी है या नहीं। बंगाल में भी अब टीएमसी और कांग्रेस के एक साथ चुनाव लड़ने की कोई संभावना नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story