भारत

MP की जनता भाजपा की करेगी बत्ती गुल: कमलनाथ

jantaserishta.com
6 Aug 2023 11:38 AM IST
MP की जनता भाजपा की करेगी बत्ती गुल: कमलनाथ
x
भोपाल: कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बिजली के बढ़कर आ रहे बिलों को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है और कहा है कि राज्य की जनता आने वाले चुनाव में भाजपा को करंट देने की तैयारी में बैठी है। बिजली के बढ़े बिल भाजपा की बत्ती गुल कर देंगे।
कमलनाथ ने टवीट कर कहा, "डबल इंजन की भाजपा सरकार ने पहले से ही महंगाई से त्रस्त मध्यप्रदेश की जनता पर बढ़े हुए बिजली बिलों से महंगाई का डबल वार किया है। अब मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि बढ़े हुए बिलों की जांच कराएंगे। सच तो ये है कि जब तक वो जांच कराएंगे तब तक वो चले जाएंगे।"
कमलनाथ ने आगे कहा, "सच्चाई ये है कि भाजपा न तो जनविश्वास का 'जेनरेशन' कर पा रही है, न विकास का ट्रांसमिशन और न ही कल्याणकारी योजनाओं का सच्चे जरूरमंद लोगों तक डिस्ट्रीब्यूशन कर पा रही है।दरअसल भ्रष्टाचार के लगातार बढ़ते जाने की वजह से भाजपा के दिखावटी सुशासन का ट्रांसफार्मर उड़ गया है।अब उल्टे जनता ही भाजपा को आगामी चुनावों में करेंट देने के लिए तैयार बैठी है। बिजली के बढ़े बिल भाजपा की बत्ती गुल कर देंगे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story