भारत

गाजियाबाद के लोगों को मिली 2 नए थानों की सौगात, 22 से बढ़कर संख्या हुई 24

jantaserishta.com
16 Nov 2022 5:51 PM IST
गाजियाबाद के लोगों को मिली 2 नए थानों की सौगात, 22 से बढ़कर संख्या हुई 24
x
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद के लोगों को आज दो नए थानों की सौगात मिल गई। एक थाना विजयनगर से क्रॉसिंग रिपब्लिक बनाया गया है और दूसरा कविनगर से अलग होकर वेब सिटी थाना बनाया गया है। नया थाना बनाने के लिए आबादी 50 हजार से अधिक होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में यह आबादी 75 हजार से लेकर 90 हजार के बीच होनी जरूरी होती है। इनमें से वेव सिटी थाना देहात क्षेत्र में तो क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने को शहरी क्षेत्र में शामिल किया गया है। आज मेरठ जोन एडीजी राजीव सभरवाल और एसएसपी मुनिराज ने दोनों नए थानों का उद्घाटन किया। दरअसल गाजियाबाद जिले में कुल 22 पुलिस स्टेशन हैं। जिले में कुल पुलिस स्टाफ करीब 4500 सौ है। जबकि जिले की आबादी 40 लाख के पार हो चुकी है। इस हिसाब से 800 लोगों की सुरक्षा पर एक पुलिसकर्मी मौजूद है। गाजियाबाद में बीते कुछ समय से आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। जहां सबसे ज्यादा चैन स्नैचिंग और वाहन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इसीलिए नए पुलिस स्टेशन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जो करीब 2 महीने पहले मंजूर किया गया था। जिसके बाद इनको बनाने का काम शुरू हुआ और आज इनका उद्घाटन कर इन्हें जनता की सेवा में समर्पित किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story