भारत
बिहार की जनता रोहिणी आचार्य का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी : सुभाष यादव
jantaserishta.com
16 Nov 2025 4:36 PM IST

x
पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई सुभाष यादव ने रोहिणी आचार्य द्वारा परिवार पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर कहा कि अगर उनके साथ गलत बर्ताव किया गया है तो यह बिहार की जनता कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकती है।
सुभाष यादव ने कहा कि रोहिणी ने अपनी किडनी देकर एक मिसाल कायम की। पिता-पुत्री के बीच गहरे संबंध को जगजाहिर किया। देश और बिहार की जनता को उन पर नाज है, लेकिन अगर कोई उन्हें गलत बोलता है, व्यक्ति चाहे घर का हो या परिवार का, गलत तो गलत ही होता है। बिहार की जनता कभी इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती है।
उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आज जो कुछ भी हो रहा है, वो सिर्फ राजद की हार की वजह से हुआ है। अभी एक महीने पहले ही तो वो मुख्यमंत्री बन रहे थे। आज राजद एक काबिल पार्टी भी नहीं बची। उन्हें ये एहसास ही नहीं हुआ कि बिहार क्या चाहता है। रही बात रोहिणी की, तो उन्होंने अपने पिता को अपनी किडनी दी है। उनके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था।
सुभाष यादव ने एक बयान का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने 11 महीने पहले ही कहा था कि राजद की विधानसभा चुनाव में बुरी हार होगी। यह महागठबंधन समझ नहीं पाया कि बिहार की जनता के दिल में क्या है। उन्होंने कहा कि मैंने इस मामले पर चर्चा नहीं की है, न ही मेरे पास कोई विस्तृत जानकारी है। मुझे लगता है कि कोई गंभीर बात नहीं हुई होगी, जब परिवार साथ रहता है तो छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं। वे भाई-बहन हैं और कल सब ठीक हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि यह एक छोटा-सा निजी मामला था, ऐसा किसी भी घर में हो सकता है। ऐसा नहीं है कि उनके बीच कोई गंभीर विवाद था। हो सकता है कि प्रेस ने इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया हो। संजय यादव को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे बस इतना पता है कि वे तेजस्वी यादव को राजनीति में मदद करते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





