भारत
ममता बनर्जी के साथ है बंगाल की जनता, इस बार भी जीतेंगे: सायोनी घोष
jantaserishta.com
29 April 2026 3:03 PM IST

x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने भाजपा पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा जीत का दावा सिर्फ दिखावा भर कर रही है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता ममता बनर्जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और चुनाव नतीजों में इस जनादेश की साफ झलक दिखाई देगी।
टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने कहा कि सफेद साड़ी और चप्पल में ममता बनर्जी बंगाल की जनता के साथ है और जनता भी ममता दीदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। कोलकाता में वोटिंग करने के बाद टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने न्यूज एजेंसी से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा को जीत का दावा तो करना ही है, वे आत्मविश्वास की कमी नहीं दिखा सकते। और यह उसी तरह का दिखावा है जिसका सहारा वे हमेशा से लेते आए हैं। बंगाल के लोगों के चेहरों पर साफ झलक रहा है कि वे एक बार फिर ममता दीदी को सत्ता में लाने के लिए तैयार है। बंगाल के लोगों का मिजाज यही है कि वे ममता बनर्जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। और जब नतीजे आएंगे, तो उसमें लोगों के जनादेश की स्पष्ट झलक दिखाई देगी।
केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने कहा कि भाजपा बहुत अच्छी तरह जानती है कि कैसे अपने हिसाब से एक सुंदर कहानी गढ़ी जाए। हम निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनावों के पक्ष में हैं, और हमें हिंसा करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि बंगाल की जनता ममता बनर्जी के साथ है। आज पश्चिम बंगाल में जिस तरह के हालात आप देख रहे हैं, जैसे हजारों की संख्या में सीआरपीएफ मौजूद है, तो मैं तो बस यही कह रही थी कि अब तो बस एयर फोर्स और नेवी का आना ही बाकी रह गया है। यहां टैंक मौजूद हैं, ऐसा लग रहा है मानो बंगाल में युद्ध जैसी स्थिति हो। भाजपा के हाथों उनके हाथ से जमीन खिसक चुकी है, ममता बनर्जी लड़ेंगी और जीतेंगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं कि बंगाल की सत्ता में दाखिल हो जाए। एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया गया। चुनाव से कुछ समय पहले एसआईआर कराया गया। असली वोटरों के नाम लिस्ट से हटाने से लेकर वोटरों को डराने-धमकाने तक सब शामिल है। वे हर तरीका आजमा रहे हैं,हमारे अधिकारियों का तबादला करना, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश से ऐसे पर्यवेक्षकों को तैनात करना जो हमारी भाषा नहीं जानते, जिनका लोगों से कोई जुड़ाव नहीं है, जिन्हें हमारी संस्कृति की कोई समझ नहीं है, और जिन्हें किसी भी स्थिति चाहे वह चुनावी हो, राजनीतिक हो या सामाजिक की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, कोई बात नहीं सफेद साड़ी और चप्पल में ममता बनर्जी जनता के साथ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





